Given below is the text of a press statement issued today by the PEOPLE’S UNION FOR CIVIL LIBERTIES, Rajasthan. The Hindi original is followed by an English translation.
प्रेस विज्ञप्ति
सलमान रूश्दी के कार्यक्रम रद्द होने पर निराशा
दिनांक: 20.01.2012
सलमान रूष्दी के जयपुर आने के कार्यक्रम के सम्बन्ध में जब कंछ मुस्लिम संगठनों ने हिंसक विरोध की चेतावनी दी थी तभी पी.यू.सी.एल. ने तुरन्त उसके विरोध में अपना वक्तव्य दिया था और कुछ प्रभावषाली मुस्लिम संगठनो तथा उस समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से सम्पर्क कर उनसे विस्तृत चर्चायें की थीं। उन्होने भी हमारे दृष्टिकोण को समझा था और किसी प्रकार के हिंसक विरोध के सम्बन्ध में अपनी असहमति भी प्रकट की थी। परन्तु वह सलमान रूष्दी का जयपुर आगमन पर अपने विरोध के स्वरो को मुखरित करने के अधिकार को सुरक्षित रखना चाहते थे। इसमें कोई आपत्ति भी नहीं हो सकती थी परन्तु ऐसे विरोध की सीमायें कहॉं तक हांेगी इस पर चर्चा जारी थी। इसी बीच सरकार की ओर से यह वक्तव्य दिया गया कि सलमान रूष्दी के आने से कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। इसलिए उनके आने पर पाबंदी लगाने पर विचार किया जा रहा है। पी.यू.सी.एल. ने सरकार के इस रवैये का जमकर विरोध किया था और इस पर एक प्रदर्षन भी आयोजित किया था। मुस्लिम संगठनों से इसके बाद विस्तृत चर्चा हुई और उन्होने भी यह स्वीकार किया कि कानून और व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़ने देगें। लेकिन लगता है कि सरकारों को यह प्रयास रूचिकर नहीं लगे और आज सलमान रूष्दी ने ई-मेल सन्देष भेेजकर अपना कार्यक्रम रद्द करते हुए यह कहा है कि उन्हें राज्य सरकार से सन्देष प्राप्त हुआ है कि कुछ उग्रवादी तत्व किसी अन्य प्रदेष से आकर उनकी जान लेने की कोषिष कर सकते हैं। हंालाकि उन्होने स्वयं इस प्रकार की खबर को सन्देहात्मक बताया है परन्तु अपना कार्यक्रम रद्द करने का यही कारण बताया है। Continue reading ‘सलमान रूश्दी के कार्यक्रम रद्द होने पर निराशा’; PUCL regrets cancellation of Salman Rushdie’s visit to Jaipur



Released by JAMIA TEACHERS’ SOLIDARITY ASSOCIATION